{"_id":"5dfbc5ea8ebc3e87f7368d4b","slug":"notice-issue-to-sdm-and-12-bdo-sultanpur-news-lko4986764162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर एसडीएम व 12 बीडीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर एसडीएम व 12 बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। नवीन वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आवेदन पर ऑनलाइन डिजिटल लॉक (सत्यापन रिपोर्ट) समय सीमा में नहीं देना सभी एसडीएम व 12 बीडीओ को भारी पड़ा। शासन की ओर से रिमाइंडर मिलने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने समीक्षा की तो पता चला कि जिले में 5,590 आवेदन विभिन्न स्तर पर लंबित पड़े हैं।
आवेदन लंबित देख विभाग ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी एसडीएम व बीडीओ को नोटिस देकर तीन दिन में डिजिटल लॉक व सत्यापन कर जवाब देने को कहा है। बुजुर्गों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए संचालित नवीन वृद्धावस्था पेंशन योजना में लापरवाही बरतना जिले के सभी एसडीएम व 12 बीडीओ को भारी पड़ा।
समय सीमा बीत जाने के बावजूद पोर्टल पर आवेदन लंबित देख निदेशक ने जिला प्रशासन को रिमाइंडर जारी किया है। रिमाइंडर मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने समीक्षा की तो बीडीओ अमेठी के अतिरिक्त सभी बीडीओ व चारों एसडीएम स्तर पर नवीन वृद्धावस्था पेंशन आवेदनों के सत्यापन के साथ डिजिटल लॉक नहीं होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराज जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने पूरी मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने अमेठी बीडीओ को छोड़ सभी बीडीओ व एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में उनके स्तर पर लंबित आवेदनों का सत्यापन कर डिजिटल लॉक करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने आवेदन फॉर्मों के डिजिटल लॉक नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।