{"_id":"67cb3d8a326c6037c5045d44","slug":"not-even-a-day-passed-and-the-road-started-to-crumble-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-128446-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिन भी नहीं बीता और उखड़ने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिन भी नहीं बीता और उखड़ने लगी सड़क
Sat, 08 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
देवराजपुर में नवनिर्मित सड़क की उखड़ी गिट्टियां दिखाता युवक।
सुल्तानपुर। करौंदीकला के देवराजपुर गांव में दो घंटे में बनकर तैयार हुई दो सौ मीटर सड़क 24 घंटे के भीतर ही उखड़ने लगी। मानक विपरीत बनी इस सड़क का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जेई ने जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही है।
करौंदीकला से देवराजपुर पांडेय बस्ती को जाने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत कराई थी। ग्रामीणों ने मानक को अनदेखी करने का आरोप लगाया, इसके बाद भी मिट्टी के ऊपर ही तारकोल डालकर यह सड़क काली कर दी गई। गांव के एक युवक के हाथ लगाते सड़क उखड़ती हुई दिख रही है। तारकोल के नीचे मिट्टी ही नजर आ रही है। स्थानीय निवासी वैभव पांडेय ने बताया कि पहले दिन ठेकेदार ने एक जेसीबी और तीन मजदूर भेजे थे।
उन्होंने पहले से बनी हुई सड़क की खोदाई की और दूसरे दिन दो मजदूर एक रोलर और ट्राॅली लेकर आए और सड़क पर हल्की गिट्टी डालकर दो घंटे में पूरी सड़क काली करके चले गए। रोलर भी नहीं चलाया गया। देवराजपुर निवासी संतोष पांडेय ने बताया कि बुधवार की शाम महज दो घंटे में सड़क बना दी गई। अभी ठीक से आवागमन भी शुरू नहीं हुआ और सड़क उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
अवर अभियंता अतुल वर्मा ने बताया कि अभी ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया है। सड़क निर्माण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।