{"_id":"6625610bab6ba9ef2b01bda4","slug":"not-21-but-53-students-in-the-top-ten-list-of-high-school-inter-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-112543-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईस्कूल-इंटर की टॉप टेन सूची में 21 नहीं, 53 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईस्कूल-इंटर की टॉप टेन सूची में 21 नहीं, 53 छात्र-छात्राएं
Mon, 22 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईस्कूल हो या इंटरमीडिएट। बोर्ड की परीक्षा में पास होने की खुशी ही अलग होती है। ऊपर से यदि टॉप टेन में नाम आ जाए तो क्या कहने। बधाई देने वालों का तांता लग जाता है। मन प्रसन्न हो जाता है। किंतु बोर्ड ने शनिवार को जो पहली सूची जारी की थी, उसकी गलती से जिले के 32 मेधावी टॉप टेन में शामिल होने का जश्न नहीं मना सके।
परीक्षा परिणाम आने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पहली सूची में हाईस्कूल के टॉप टेन में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से दो और बाकी नौ स्थान पर एक-एक छात्र का नाम दिया गया था। इंटरमीडिएट में एक भी रैंक पर संयुक्त रूप से नाम नहीं दिए गए थे। ऐसे में कुल 21 बच्चे ही हाईस्कूल व इंटर की टॉप टेन सूची में नजर आ रहे थे।
किंतु शनिवार की देर रात बोर्ड से जो दूसरी सूची जारी हुई। उससे पता चला कि बड़ी संख्या में बच्चे संयुक्त रूप से टॉप टेन की सूची में शामिल हैं। हाईस्कूल में ऐसे बच्चों की संख्या जहां 11 से बढ़कर 26 हो गई। वहीं इंटरमीडिएट में यह संख्या 10 से बढ़कर 27 हो गई। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर का कहना है कि अभी लिस्ट का अध्ययन किया जा रहा है। इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन
हाईस्कूल के टॉपर्स
हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक पाकर खुशी मिश्रा व आयुष बरनवाल को प्रथम स्थान मिला। 96.83 फीसदी अंक के साथ श्रेया पाठक दूसरे, 96.67 प्रतिशत अंक के साथ अनमोल मौर्य व शिखा दुबे तीसरे, 96.33 प्रतिशत अंक के साथ हिमांशी सिंह, प्रतिज्ञा बिंद, अंकेश यादव व अश्वनी चौथे पर रहे। 96.17 प्रतिशत अंक के साथ अनुष्का, निराली, वैष्णवी सिंह पांचवें, 96 प्रतिशत अंक के साथ आयुष बरनवाल, महिमा यादव, सुहानी यादव छठे, 95.83 प्रतिशत अंक के साथ आयुषी यादव, सुप्रिया गुप्ता, मानसी साहू, नंदिनी सातवें, 95.67 फीसदी अंक के साथ प्राची और आकांक्षा आठवें स्थान पर रहीं। इसी तरह 95.50 प्रतिशत अंक के साथ मांडवी चौरसिया, आदर्श मिश्रा व अंकुश यादव नौवें और 95.33 प्रतिशत अंक के साथ सौम्या गुप्ता व पुनीत चौधरी संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।
इंटरमीडिएट के टॉपर्स
इंटर में 96.60 प्रतिशत अंक के साथ अपर्णा सिंह को प्रथम स्थान मिला। 96.40 प्रतिशत अंक के साथ दीपिका भारती व रागिनी राजभर दूसरे, 96.20 प्रतिशत अंक के साथ श्वेता मिश्रा तीसरे, 96 प्रतिशत अंक के साथ अनुभव मौर्या चौथे, 95.80 प्रतिशत अंक के साथ अपर्णा पांडेय पांचवें स्थान पर रहे। 95.60 प्रतिशत अंक के साथ दृष्टि साहू, पीयूष यादव व अंशिका मिश्रा छठे, 95.40 प्रतिशत अंक के साथ प्राची सिंह, रूमा प्रजापति व प्रिया राजभर सातवें, 95.20 प्रतिशत अंक के साथ अंतिमा यादव, अर्पणा, मोनिका, सुंदरी शर्मा व आदित्य गुप्ता आठवें, 95 प्रतिशत अंक के साथ प्रियांशु चौधरी, अर्चना, शैलजा तिवारी व स्वाष्तिका द्विवेदी नौवें स्थान पर रहे। इसी तरह 94.80 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक कुमार, अभिषेक पासवान, अनामिका, अंशिका मौर्या, काजल राजभर व अंशिका सिंह संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।