{"_id":"2a272f26730c26566f2d480ae79b6be1","slug":"nominations-of-mlc-elections-till-15feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक दाखिल होंगे नाम निर्देशन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक दाखिल होंगे नाम निर्देशन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव को देखते हुए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। 15 फरवरी तक कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट के भीतर व बाहर बैरिकेेडिंग कराकर फोर्स व मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव खत्म होते ही विधान परिषद चुनाव का डंका बज गया है। तीन मार्च को होने वाले एमएलसी चुनाव को देखते हुए सोमवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। 15 फरवरी तक कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष में नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर व भीतर बैरिकेडिंग करा दी गई है। भीड़ को नामांकन स्थल पर जाने से रोकने के लिए विकास भवन व डाकखाना चौराहा के पास बैरियर लगाया गया है। सभी जगहों पर पुलिस, पीएसी के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पहले दिन किसी ने नहीं दाखिल किया नामांकन पत्र नहीं
नाम निर्देशन शुरू होने के पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। सपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत तीन लोगों ने पहले दिन नाम निर्देशन पत्र खरीदा। चुनाव के लिए नामित सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि तीनों लोगों ने चार सेटों में नाम निर्देशन पत्र खरीदा है। नामांकन के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ दिन भर कक्ष में मौजूद रहे।
विज्ञापन