{"_id":"74792e971249bfd576c9a33b17eee879","slug":"nomination-papers-checking-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को शुरू हो गई। तीन ब्लॉकों व जिला पंचायत में पहले दिन हुई जांच में कोई भी नाम निरस्त नहीं हुआ। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को भी होगी।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को सुबह शुरू हुई। जिला पंचायत में जिला पंचायत वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच दिन भर हुई। डीडीसी के नामांकन पत्रों की जांच के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने वाले लोग जिला पंचायत में दिन भर जमा रहे। शाम को नाम निर्देशन पत्रों की जांच का पहले दिन का कार्य समाप्त होने तक किसी का पर्चा खारिज नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिला पंचायत के आरओ डीएस उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन की जांच पूरी हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पूरी हो जाएगी। क्षेत्र पंचायत के चौथे चरण के लिए पीपीकमैचा, लंभुआ व भदैंया विकास खंड में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच तीनों ब्लॉकों में दिन भर हुई। शाम तक आधे से अधिक नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई। तीनों ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को भी होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले दिन क्षेत्र पंचायत का कोई नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ।
विज्ञापन
16 को होंगे चुनाव चिह्न आवंटित
गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा होने के बाद 16 अक्तूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर तक नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद दोपहर बाद तीन बजे से चौथे चरण के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।