फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No water in minors, paddy nursery drying up

Sultanpur News: माइनरों में पानी नहीं, सूख रही धान की नर्सरी

Wed, 14 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
No water in minors, paddy nursery drying up
धम्मौर (सुल्तानपुर)। जून महीने की शुरुआत में ही कई किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी। माइनरों में पानी न आने से नर्सरी सूखने लगी है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते माइनरों में पानी नहीं है, नहरें सूखी पड़ी हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



धम्मौर क्षेत्र के माइनर का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस दिनों माइनर में धूल उड़ने से धान की नर्सरी सूख रही है। क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से रेवती का पुरवा गांव के पास से परवरभार, करमपुर होते हुए धरमैतेपुर, रसवादा समेत कई गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। माइनर में पानी होने पर इन गांव के सैकड़ों किसानों को सिंचाई करने में सहूलियत होती है। इससे फसलें लहलहा उठती हैं।
विज्ञापन



माइनर में पानी न होने से नर्सरी डालने में विलंब के साथ ही कई किसानों की फसल भी सूख रही है। भीषण गर्मी के बीच फसल की सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। बावजूद इसके लिए विभागीय लापरवाही के चलते मानर व नहर में धूल उड़ रही है। गांव के कई किसानों ने बताया कि डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। इसके चलते किसान नहर की ओर आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed