फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No respite from scorching heat

नहीं मिल रही लोगों को गर्मी से राहत 

Tue, 13 Jun 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 13 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
No respite from scorching heat
गर्मी बढ़ा रही दिक्कतें - फोटो : अमर उजाला

जिले में हो रही भीषण गर्मी से मंगलवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिन भर हुई कड़ी धूप से लोग बेहाल रहे। तापमान में मामूली गिरावट आने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफा होने का अनुमान है।                

विज्ञापन

                          
मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजे से ही कड़ी धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो गए। दिन भर हुई कड़ी धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी को देखते हुए लोग पेय पदार्थ और जूस का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। तापमान में मामूली गिरावट आने के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


शाम को धूप कम होने पर गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 63-32 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 3.1 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed