{"_id":"574f11954f1c1b9f4a108f75","slug":"no-respite-from-heat-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर झुलसाने लगी तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर झुलसाने लगी तेज धूप
Amarujala Bureau
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से नहीं मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार को दिन भर भीषण गर्मी होने से लोग बेहाल रहे। पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब 10 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल हो गया।
विज्ञापन
सुबह के समय से ही हवा का रुख बदल गया और कई दिनों से चल रही पछुआ हवा बदल गई। पुरवा हवा चल जाने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी)72-47 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 4.7 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।