फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No respite from heat even on Divali

तेज धूप से दिनभर परेशान रहे लोग

Thu, 19 Oct 2017 06:00 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 19 Oct 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
No respite from heat even on Divali
उमस ने किया परेशान - फोटो : अमर उजाला

 जिले में मौसम की बेरुखी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख जा रही है। खरीफ की अन्य फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। खेत में नमी कम होने से रबी की फसलों की बोआई पर भी असर पड़ेगा। बृहस्पतिवार को दिन भर हुई तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है।  करीब माह भर से जिले में बारिश नहीं हुई है। मानसून विदा हो जाने से अब बारिश की उम्मीद समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


बारिश नहीं होने से खेत से नमी गायब हो गई है। इस वजह से खरीफ की मुख्य फसल धान में करीब 40 फीसदी तक का नुकसान हो गया है। कई इलाकों में तो धान की फसल 50-60 फीसदी तक प्रभावित हुई है। किसान गाढ़ी कमाई से तैयार धान की फसल को बचाने के लिए निजी नलकूप, नहर और राजकीय नलकूप से सिंचाई कराने में जुटे हुए हैं। किसानों की मानें तो दिन में तेज धूप होने से फसल की सिंचाई करने के तीन-चार दिनों बाद ही खेत से नमी गायब हो जा रही है। धान के अलावा खरीफ की अन्य फसलों में भी पानी की जरूरत है। मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


जानकार लोगों की मानें तो कुछ दिन ऐसे ही हालत रही तो किसानों को रबी की फसलों की बोआई करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नमी कम होने से मटर, मसूर, राई, सरसो और अगेती बोेई गई आलू का अंकुरण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय हो रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर हुई भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed