{"_id":"639a1511aff9e870620907e4","slug":"no-reshuffle-was-done-in-the-ward-reservation-of-the-municipal-body-sultanpur-news-lko661874152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नगर निकाय के वार्ड आरक्षण में नहीं किया गया कोई फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नगर निकाय के वार्ड आरक्षण में नहीं किया गया कोई फेरबदल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय के वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची पर प्रशासन ने फिर मुहर लगा दी है। आरक्षण में कोई बदलाव नहीं करते हुए प्रशासन ने सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। मंगलवार देर रात प्रशासन ने वार्ड आरक्षण की प्रस्तावित अंतिम सूची शासन को भेज दी। शासन की संस्तुति के बाद अंतिम सूूची पर ही चुुनाव कराए जाएंगे।
पांचों नगर निकाय के वार्ड आरक्षण की पांच दिसंबर को अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गईं थीं। 12 दिसंबर तक नगर पालिका, नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर, कोइरीपुर व लंभुआ नगर पंचायत को मिलाकर 33 आपत्तियां आईं थीं। इसमें नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के आरक्षण को लेकर सर्वाधिक 18 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की मौजूदगी में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य की ओर से देर रात तक आपत्तियों के निस्तारण का कार्य चलता रहा। निस्तारण में कोई भी आपत्ति पोषणीय नहीं पाई गई। आपत्तियों में दम नहीं मिलने पर जिला प्रशासन ने सभी को खारिज कर दिया। निस्तारण के बाद वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
निस्तारण के बाद नगर पालिका के 25, नगर पंचायत दोस्तपुर के 11, नगर पंचायत कादीपुर के 10, नगर पंचायत कोइरीपुर के 10 व नगर पंचायत लंभुआ के 15 वार्डों की अनंतिम वार्ड आरक्षण सूची में कोई फेरबदल नहीं किया गया। डीएम की संस्तुति के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने प्रस्तावित वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची शासन को भेज दी। उन्होंने बताया कि शासन की संस्तुति के बाद ही सूची अंतिम रूप ले सकेगी। अंतिम सूची के आधार पर ही नगर निकाय के चुनाव कराए जाएंगे।