फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No power in Lambhua for 5 days.

पांच दिन से लंभुआ की विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 08 Feb 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

कस्बे के ब्लॉक रोड पर लगे ट्रांसफॉर्मर की खराबी की वजह से पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। शिकायत के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से अब तक खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका है। सोमवार को भी पूरे दिन ग्रामीण व व्यापारी परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की है।

विज्ञापन



स्थानीय ब्लॉक परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर से ब्लॉक रोड, सर्वोदय चौराहे से पश्चिम मेन चौराहे तक व कस्बे की पुरानी आबादी में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बीते चार फरवरी को अचानक यह ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इससे तीन फेस में से एक फेस की आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर ट्रांसफॉर्मर से दो फेस की आपूर्ति शुरू कर दी गई। लोड बढ़ने से पूरा ट्रांसफॉर्मर ही खराब हो गया।
विज्ञापन


लगातार पांच दिन से ठप आपूर्ति के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन ने इसे ठीक कराना मुनासिब नहीं समझा। इस बाबत एसडीओ सुजीत चौधरी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की खराबी का मामला उनके संज्ञान में है। ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed