{"_id":"573361f74f1c1bf120919b8b","slug":"no-payments-in-manrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेरगा में नहीं मिली दो करोड़ की बकाया मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेरगा में नहीं मिली दो करोड़ की बकाया मजदूरी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 11 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकद भुगतान की उम्मीद में हाड़तोड़ मेहनत करने वाले मनरेगा मजूदरों का मार्च से दो करोड़ रुपये का भुगतान लटका है। पहले तो विभाग ने धनराशि नहीं होने से हाथ खड़ा किया अब धनराशि उपलब्धता के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मई माह में मनरेगा में कार्य की खराब प्रगति के पीछे भी मजदूरों का भुगतान लटकना माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि पिछला भुगतान नहीं मिलने से मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल विभाग लंबित भुगतानों की प्रक्रिया जारी होना बता रहा है।
विज्ञापन
फरवरी व मार्च के महीने में नकद भुगतान की उम्मीद में हाड़तोड़ मेहनत करने वाले मनरेगा के जॉब कार्डधारकों का करीब दो करोड़ रुपया भुगतान अभी तक नहीं मिल सका है। मार्च माह में होली के समय अधिकारियों ने धनराशि की अनुपलब्धता बता भुगतान से हाथ खड़ा कर लिया था। अब धनराशि होने के बावजूद उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ढाई तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं पाने वाले जॉब कार्डधारक अब मजदूरी करने से कतरा रहे हैं। मौजूदा समय में मनरेगा के कार्य की खराब प्रगति इसी की वजह बताई जा रही है। विभाग के आंकड़ों की मानें तो मौजूूदा समय 986 ग्राम पंचायतों के सापेेक्ष 483 ग्राम पंचायतों में ही कार्य चल रहा है। भुगतान नहीं होने से मनरेगा के जॉब कार्डधारक कार्य करने से कतरा रहे हैं।