{"_id":"59f753454f1c1b76678b8376","slug":"no-nominations-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के दो और सभासद 89 पर्चे बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के दो और सभासद 89 पर्चे बिके
Amarujala Bureau
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में शामिल गौरीगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यक्ष व वार्ड सभासद के नामांकन के लिए बनाए गए कांउटर से दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए दो व सदस्य पद के लिए 89 लोगों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी अधिसूचना के पहले चरण मेें शामिल जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज के अध्यक्ष व 25 वार्ड सदस्यों के लिए रविवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन तक के लिए बनाए गए अलग-अलग कक्षों में सोमवार को भी करीब सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को नगर पालिका परिषद गौरीगंज से अध्यक्ष पद के लिए राजपति व रानी ने एसडीएम/रिटर्निग अधिकारी मोतीलाल से नामांकन पत्रों की खरीद की।
विज्ञापन
वहीं वार्ड संख्या दो, तीन, पांच, छह,11,12,13,19 तथा 24 से दो-दो व वार्ड संख्या-आठ,14 व 21 से तीन-तीन, वार्ड संख्या-सात व 22 से चार-चार, वार्ड संख्या-17 से पांच, वार्ड संख्या नौ, 15 व 20 से छह-छह, वार्ड संख्या एक व 18 से सात-सात, वार्ड संख्या 23 व 24 से आठ-आठ तथा वार्ड संख्या दस से मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्रों की खरीद की। नामांकन के पहले व दूसरे दिन वार्ड संख्या चार व 16 से किसी भी प्रत्याशी ने अब तक नामांकन पत्रों की खरीद नहीं की।
विज्ञापन