{"_id":"68715c032d7dd2c937088147","slug":"no-need-for-amendment-in-the-population-of-gram-panchayats-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-136832-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्राम पंचायतों की जनसंख्या में नहीं संशोधन की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्राम पंचायतों की जनसंख्या में नहीं संशोधन की जरूरत
Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच ग्राम पंचायतों की घटी और बढ़ी जनसंख्या में संशोधन की जरूरत से पंचायतीराज विभाग ने इन्कार कर दिया है। विभाग ने ग्राम पंचायतों की जनसंख्या काे सही ठहराया है। अब परिसीमन की स्थिति में सुधार की जरूरत पड़ेगी।
ग्राम पंचायतों का पांच साल कार्यकाल पूरा होने के करीब आते ही सामान्य पंचायत चुनाव की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी है। पिछले माह पंचायतीराज निदेशालय ने होने वाले नए सामान्य चुनाव को देखते हुए किसी ग्राम पंचायत की जनसंख्या अधिक व किसी की कम अंकित होने की स्थिति में सुधार के संबंध में जवाब मांगा था। विभाग ने वर्ष 2021 के चुनाव की जनसंख्या को सही ठहराते हुए जवाब भेज दिया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि जिले की सभी 979 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या सही अंकित है। किसी ग्राम पंचायत में ज्यादा या कम जनसंख्या नहीं दर्ज है। निदेशालय को जवाब भेज दिया गया है।