{"_id":"5713bb0b4f1c1b482c10fbd8","slug":"no-cold-water-for-railway-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरसे रेल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरसे रेल यात्री
Amarujala Bureau
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ठंडा पानी नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी के लिए किए गए प्रबंध से यात्री संतुष्ट नहीं हैं। गर्मी के मौसम में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए दो वाटर कूलर देख-रेख के अभाव में संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से यात्रियों को शीतल पेयजल नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारी समस्या से अंजान बने हैं।
विज्ञापन
मॉडल स्टेशन होने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के इंतजाम ध्वस्त हैं। इस रूट पर रोजाना 55 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। तकरीबन तीन हजार से अधिक दैनिक यात्री यहां से सफर करते हैं।
विज्ञापन
साधारण ट्रेनों के अलावा मेल, एक्सप्रेस व अन्य गाड़ियों का ठहराव होता है। आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर वाटर कूलर मशीनें लगाई गई हैं। मौजूदा समय में दोनों मशीनें खराब हैं जिससे यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इस अव्यवस्था से मुसाफिरों में रोष है।
विज्ञापन
इनसेट
वाटर सेक्शन के अभियंता वाईपी तिवारी ने बताया कि वाटर कूलर मशीनों का संचालन 15 अप्रैल के बाद किया जाता है। जांच में पता चला है कि दोनों वाटर कूलर मशीनें तकनीकी कमी से संचालित नहीं हो पा रही हैं। जल्द ही तकनीकी कमी को दूर कर मशीनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।