{"_id":"592317de4f1c1b5d1e535cbf","slug":"no-cash-in-city-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उठे एटीएम के शटर, कैश की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उठे एटीएम के शटर, कैश की किल्लत
Amarujala Bureau
Updated Mon, 22 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
नकदी की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस एटीएम लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। सहालग में कैश नहीं मिलने से जरूरतमंदों को भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को जिले के 116 में 80 एटीएम कैशलेस रहे। ग्रामीण अंचल की हालत ज्यादा खराब है। ऐसे में लोगों को एटीएम से पैसा नहीं मिल पाया। बैंकों से भी ग्राहकों को जरूरत के मुताबिक पैसा नहीं मिल पा रहा है। नोटबंदी के बाद से पर्याप्त करेंसी चेस्ट न मिलने से एटीएम की व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
एजेंसियां एटीएम कैशलोड नहीं कर रही हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी अधिकतर एटीएम के शटर गिरे रहे। शहर के बस स्टेशन स्थित एसबीआई के दोनों एटीएम बंद रहे। गोलाघाट स्थित एक्सिस बैंक, बस स्टेशन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, चौक स्थित केनरा बैंक, रेलवे स्टेशन स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक व एसबीआई के एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बस स्टेशन के निकट स्थित एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के ही एटीएम पर लोग कैैश पा सके। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर कैश नहीं मिल सका। शहर के सीमित एटीएम पर दिन भर कार्डधारकों की लंबी कतार लगी रही। जिले के 116 में 80 एटीएम कैशलेस रहे। बैंक अधिकारियों की मानें तो सहालग की वजह से एटीएम में लोड की गई करेंसी दिन भर में ही खत्म हो जाती है। शहरी क्षेत्र के एटीएम में कभी-कभार कैश लोड हो जाता है, लेकिन ग्रामीण अंचल के एटीएम पूरी तरह बंद चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को धन की निकासी के लिए शहर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन