फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No cash in City and village Banks of Sultanpur

146 बैंक शाखाओं में नहीं पहुंचा कैश

Wed, 14 Dec 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 14 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
No cash in City and village Banks of Sultanpur
लोग लंबी कतार में - फोटो : अमर उजाला

500-1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद शुरू हुई कैश की किल्लत बदस्तूर जारी है। बुधवार को जिले की 196 बैंक शाखाओं में 146 कैशलेस रहीं। कैशलेस बैंकों में बॉब की 66 और ग्रामीण बैंक की 80 शाखाएं शामिल हैं। इन बैंक शाखाओं पर करेंसी चेस्ट नहीं पहुंच सका। कैशलेस बैंकों में खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले की जिन 50 शाखाओं पर ही लेन-देन हुआ भी, वहां खाताधारकों को जरूरत के मुताबिक भुगतान नहीं हो सका। 

विज्ञापन



करेंसी चेस्ट का संकट बुधवार को भी जारी रहा। बैंक ऑफ बड़ौदा की मेन ब्रांच में करेंसी नहीं आई। बैंक अधिकारियों ने कुछ बड़े खाताधारकों को फोन करके बुलवाया और उनसे रकम जमा करवाई। इस रकम से खाताधारकों को सीमित भुगतान किया गया। जिला मुख्यालय पर करेंसी न पहुंचने के चलते बॉब की 66 शाखाओं पर कैश नहीं पहुंचाया जा सका। इन शाखाओं पर खाताधारकों को भुगतान करने में बैंक अधिकारियों को काफी समस्या हुई। कई स्थानों पर बैंक अधिकारियों व खाताधारकों के  बीच पेमेंट को लेकर झड़प भी हुई। यही हाल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं का रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की गोसाईगंज शाखा पर बवाल हुआ था। इसके बाद तीन लाख रुपये का प्रबंध कर शाखा पर भेजवाया गया था। बुधवार को वहां करेंसी चेस्ट नहीं पहुंच सका। ऐसे में वहां भी खाताधारकों को बैंक में पैसा जमा होने के बाद  सीमित भुगतान देकर काम चलाया गया। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की करीब सभी 80 शाखाएं बुधवार को कैशलेस रहीं। मोतिगरपुर, कूरेभार, गुप्तारगंज, चीनी मिल, कादीपुर, करौंदीकलां, सूरापुर, अखंडनगर, कुड़वार, बल्दीराय, पाराबाजार, हलियापुर, धनपतगंज, लंभुआ समेत अन्य स्थानों पर स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं में भुगतान को लेकर मारामारी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed