फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nishtha wins singing competition

प्राइजमनी से कराऊंगी पापा का इलाज

Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Nishtha wins singing competition
जीती गायन प्रतियागिता - फोटो : अमर उजाला

वाइस ऑफ इंडिया किड्ज के ग्रैंड फिनाले में जीतकर संगीत की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली निष्ठा शर्मा जीत में मिले पैसे से अपने निशक्त पिता व गुरु के पैर का इलाज कराएंगी। फिलहाल मुंबई में रहकर संगीत के क्षेत्र और आगे जाने की तमन्ना है। सोमवार को मुंबई से फोन पर हुई बातचीत के दौरान निष्ठा ने अमर उजाला से मन की बात साझा की। प्रस्तुत है

विज्ञापन

सवाल- कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुंबई पहुंची तो कैसा लगा था? 

जवाब- खुशी तो थी लेकिन अंदर से बहुत डर लग रहा था। कुल 93 लोग थे लेकिन मुझे अपनी मेहनत व ईश्वर पर भरोसा था। 
सवाल- कौन साथ गया था। माता पिता ने किस तरह का संबल दिया? 

जवाब- मां गीता शर्मा और मामा मुझे साथ लेकर मुंबई पहुंचे थे। पिता व गुरु जयप्रकाश शर्मा नहीं जा सके लेकिन उन्होंने कहा था बेटा डरना नहीं। हौसला रखना सब अच्छा होगा। मम्मी बराबर हौसला बढ़ाती रहीं। 
विज्ञापन


सवाल- एक के बाद एक सीढ़ी आगे बढ़ने लगीं तो कैसा महसूस हुआ? 
जवाब- कार्यक्रम में पहले दिन ज्यादा डर लगा। बाद में एक के बाद एक कार्यक्रम व लाइव शो में पास होती गई तो कांफिडेंस बढ़ता गया। बहुत अच्छा लगने लगा। कार्यक्रम में लगे लोग हौसला बढ़ाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed