फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nijat met with traffic jam.. Now crisis on travel

Sultanpur News: जाम से मिला निजात.. अब यात्रा पर संकट

Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nijat met with traffic jam.. Now crisis on travel
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर फोरलेन बनने के बाद बाजारों में लगने वाले जाम से निजात मिल गई, लेकिन यात्रा की परेशानी खड़ी हो गई है। रोडवेज बसें शहर व कस्बे के बाहर बाईपास से होकर गुजर रही हैं। लोगों को बाईपास जाकर बस से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर सुल्तानपुर डिपो से 14 अनुबंधित, एक एसी व पांच निगम की बसें संचालित की जा रही हैं। वाराणसी के लिए लखनऊ से एसी सहित करीब 78 बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं।
विज्ञापन

लंभुआ के विश्राम सरोज ने बताया कि मुख्य बाजार से बाईपास के दोनों ओर की दूरी एक-एक किमी है। बसों से यात्रा के लिए लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। बसों के रुकने वाली जगह पर छांव आदि के कोई इंतजाम नहीं हैं। लंभुआ बाजार के विजय ने बताया कि रात में सड़क खाली रहने पर भी बसें बाजार में होकर नहीं जातीं। महिलाओं को इससे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। चांदा के व्यवसायी हरिओम ने बताया कि सामान आदि लाने के लिए बसों से कई शहरों में जाना होता है। बाजार से होकर बस नहीं जाने से बाईपास से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। व्यापारी सोनू ने बताया कि दिन में ठीक है, लेकिन रात में बसों से आने पर कोई साधन बाजार के लिए नहीं मिलता है। रात को किसी घटना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। अलीगंज में बाईपास बनने से बाजारवासी परिवहन निगम की बसों की यात्रा से वंचित रह जा रहे हैं। बाजार के कमलेश मिश्रा ने बताया कि पहले बसें बाजार से होकर गुजरती थीं तो यहां पर रुकती थीं। जब से बाईपास बन गया बाहर से ही बसें चली जा रही हैं। यही हाल सहाबागंज बाजार का भी है। यहां पर बाईपास बनने से बसें बाहर से निकल जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों को रोकने के निर्देश हैं

दिन में बाजारों से होकर बसों के गुजरने पर जाम लग जाता है। इससे बाईपास से बसें गुजारी जा रही हैं। यात्रियों के रहने पर बसों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जारी किया गया है।
सुरेशचंद्र, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed