{"_id":"679d19c55da8c1e30a09a6c4","slug":"newborn-found-in-roadside-pit-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126487-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला नवजात
Sat, 01 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में मिला नवजात
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सरैया वीरान गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में नवजात लावारिस हालत में पड़ा मिला। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव निवासी रमेश कुमार यादव घर की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें सड़क किनारे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण नंदन शर्मा, उमंग मिश्र के साथ अनिल कुमार गड्ढे में उतरे, तो ठंड से कांपते नवजात को देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनपतगंज थाने में दी।
पुलिस ने नवजात को सीएचसी धनपतगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी के डाॅ. अरुणेश सिंह ने बताया कि ठंड से बच्चे की हालत ठीक नहीं लग रही थी, इस वजह से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शिशु संरक्षण केंद्र लखनऊ को भी सूचित किया गया है। (संवाद)