फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   new year celebration

नव वर्ष 2021 के जश्न में डूबा रहा शहर

Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
new year celebration
सुल्तानपुर में सजी दुकानें और खरीदारी करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में नव वर्ष का जोरदार स्वागत हुआ। बृहस्पतिवार की देर शाम से ही शुरू हुआ नए साल के स्वागत का जश्न पूरी रात चलता रहा। शहर के प्रमुख होटलों से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक को आकर्षक लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया था। शहर के होटलों से लेकर हाईवे के ढाबों तक पर खास व्यवस्था रही। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के भय से अधिकतर लोगों ने होटलों के बजाय परिवार और परिचितों के साथ नव साल का जश्न मनाने को तरजीह दी। कुछ स्थानों पर युवाओं ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम शहर में नव वर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने जश्न की तैयारियां पहले से ही कर रखी थीं। मार्केट में बेकरी, गिफ्ट शॉप, फूल व बुके की दुकानों पर बृहस्पतिवार को दिनभर भीड़ रही। ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम पर भी आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। चौक इलाके में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सजाया गया था। होटल व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों को स्पेशल पैकेज देकर बृहस्पतिवार की शाम न्यू ईयर की पार्टी का सेलिब्रेशन किया।
विज्ञापन

हालांकि कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर होटलों में अधिक भीड़ की व्यवस्था नहीं की गई थी। कुछ लोगों ने होटलों के स्थान पर परिवार और परिचितों के साथ नव वर्ष मनाने को तरजीह दी। जैसे ही रात के 12 बजे चारों तरफ पटाखों की आवाज गूंज उठी। नाचने-गाने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। 12 बजे रात से ही मोबाइल के जरिए नव वर्ष की शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। नव वर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधिकारियों के वाहन शाम से लेकर रात भर शहर में दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइटों पर छाई रही न्यू ईयर की बधाई
न्यू ईयर का सेलिब्रेशन और बधाईयां देने का सिलसिला बृहस्पतिवार को ही शुरू हो गया। लोगों ने सोशल साइटों के जरिए अपने करीबियों और शुभचिंतकों को नए साल की अग्रिम बधाइयां दी। व्हाट्स एप व फेसबुक पर तरह-तरह के एसएमएस, वीडियो पोस्ट, एनिमेटेड कार्टून के माध्यम से लोगों ने न्यू ईयर की खुशियां शुभचिंतकों के साथ साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed