{"_id":"7fb04142d6e709af2ce569f170388910","slug":"new-substation-on-the-move-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र तैयार, लाइन बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र तैयार, लाइन बिछाने का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। स्थानीय कस्बे व तहसील मुख्यालय को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पांडेयपुर गांव में नया विद्युत उपकेंद्र बनाया गया है। कस्बे तक आपूर्ति के लिए खंभों को गाड़कर तार बिछाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तहसील मुख्यालयों के लिए अलग से विद्युत आपूर्ति की योजना बनाई थी। इसी क्रम में तहसील मुख्यालय पर नया उपकेंद्र बनाया जाना था। कस्बे में उपकेंद्र के लिए भूमि नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
बाद में बेदूपारा में भी भूमि की खोज की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पांडेयपुर में ग्राम समाज की जमीन पर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की अनुमति मिली। पांडेयपुर गांव में उपकेंद्र बनकर तैयार है। खंभे गाड़ने का काम भी शुरू हो गया है। विद्युत लाइन तैयार होने के बाद तहसील मुख्यालय को उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन