{"_id":"5d28cd808ebc3e6cc92d5e35","slug":"new-railway-line-between-amethi-and-sultanpur-sultanpur-news-lko4703431197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी-सुल्तानपुर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी-सुल्तानपुर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। अमेठी से सुल्तानपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद पत्रावली रेल मंत्रालय को भेज दी गई है। परियोजना के लिए जल्द धनावंटन की उम्मीद जताई जा रही है।
अमेठी से सुल्तानपुर को जोड़ने के लिए नई रेल जल्द धरातल पर उतरेगी। अमेठी-सुल्तानपुर के मध्य नई रेल लाइन बिछाने की मांग अरसा पूर्व तब शुरू हुई थी जब अमेठी तहसील सुल्तानपुर जिले का हिस्सा हुआ करती थी।
वर्ष 2014 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने आईं स्मृति से भी लोगों ने इस रेल लाइन को बनवाने की मांग की तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से केंद्र सरकार ने पिछले दिनों योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए पत्रावली रेल मंत्रालय के पास भेज दी है। मंत्रालय ने धन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से नई रेल लाइन को स्वीकृति मिलने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से मानचित्र भी जारी कर दिया गया है। मानचित्र को आधार मानें तो यह रेल लाइन 34.366 किलोमीटर लंबी होगी।
अभी तक अमेठी से सुल्तानपुर के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों लोगों को या तो निजी वाहनों या फिर रोडवेज/डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। नई रेल लाइन बिछने के बाद यात्री अपेक्षाकृत कम किराए में ट्रेन की सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी मानचित्र में दी गई जानकारी के मुताबिक अमेठी व सुल्तानपुर जिलों को जोड़ने वाली यह रेल लाइन दोनों जिलों की 37 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी।
रेल लाइन बिछने से इन गांवों के किसानों को न सिर्फ अपनी भूमि का अच्छा मुआवजा मिलेगा बल्कि प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार भी हासिल हो सकेगा।
34.366 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर पिंडोरिया (अमेठी), धम्मौर व दिखौली (सुल्तानपुर) में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। पिंडोरिया व दिखौली गांव में हॉल्ट स्टेशन तो धम्मौर में बड़ा रेलवे स्टेशन बनेगा।
नई रेल लाइन बिछाने के लिए कुल 133.36 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। गजट व मुआवजे के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके लिए सुल्तानपुर जिले के गांवों में सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद गजट होगा। अमेठी जिले के गांवों में सर्वे प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात बताई जा रही है। इस रेल लाइन को बिछाने का सपना 80 के दशक में संजय गांधी ने देखा था।