{"_id":"fb549eaffcc46c09ad92c30473ad1549","slug":"new-circle-rates-creating-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सर्किल रेट ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सर्किल रेट ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अगस्त माह से प्रभावी नए सर्किल रेट ने प्रशासन के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। नए सर्किल रेट में शहर व सड़क मार्गों पर सवा से दोगुना बढ़ी जमीन की कीमतें राजस्व की कमी बनकर प्रशासन के सामने आई हैं। जब से सर्किल रेट बढ़ा है, बैनामा व एग्रीमेंट कम हो रहे हैं। इससे एक पखवारे में ही करीब ढाई करोड़ की राजस्व कमी हुई है।
विज्ञापन
जुलाई में डीएम सर्किल रेट के वार्षिक पुनरीक्षण के नाम पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों की कीमतों के दाम सवा से दो गुना तक बढ़ा दिए गए। इसमें खासकर शहरी क्षेत्र में सवा से डेढ़ गुना तो ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्गों (राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग व जिला मार्ग) पर दो गुना तक जमीन की कीमतें बढ़ा दी गईं। बढ़ी कीमतों को एक अगस्त से प्रभावी कर दिया गया। नया सर्किल रेट प्रभावी होते ही जिले की सभी तहसीलों के उप निबंधन कार्यालयों में बैनामा व एग्रीमेंट की संख्या में एकाएक गिरावट आ गई।
विज्ञापन
बैनामा एवं एग्रीमेंट की संख्या में कमी के पीछे प्रशासन की ओर से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का बढ़ाया गया दाम बताया जा रहा है। जानकारों की मानें तो एकाएक बढ़े दाम से लोग बैनामा एवं एग्रीमेंट कराना टाल रहे हैं। बैनामा एवं एग्रीमेंट कम होने से राजस्व कमी के रूप में खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है। सिर्फ एक पखवारे में दो करोड़ 40 लाख की राजस्व कमी इसी का नतीजा माना जा रहा है।
विज्ञापन