फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   nephew murdered uncle in a minor dispute

फावड़े के बेंट से पीट-पीटकर चाचा की हत्या

Mon, 28 Jun 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
nephew murdered uncle in a minor dispute
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। खेत में पानी निकासी के विवाद में सोमवार की सुबह भतीजे ने चाचा की फावड़े के बेंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को जब तक ग्रामीण पकड़ते वह फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी लैसूराम (55) मिश्रौली चौराहे पर घर बना कर रहते थे। लैसूराम के घर के बगल में ही उनके भतीजे राम भवन का भी मकान है। घर के पास लैसूराम सब्जी की खेती करते थे। आरोप है कि राम भवन अक्सर सबमर्सिबल पम्प चला कर छोड़ देता था, जिससे उसके पानी से लैसूराम की फसल खराब हो जाती थी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। रविवार को भी सायं रामभवन ने सबमर्सिबल चला रखा था। उसका पानी लैसूराम के खेत में जा रहा था। लैसूराम ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया था। रामभवन ने लैसूराम को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लैसूराम खेत देखने गए थे। तभी वहां रामभवन फावड़ा लेकर पहुंच गया और उसके बेंट से लैसूराम की पीट-पीट कर हत्या कर दी। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने राम भवन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह फरार हो गया।
दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने लैसूराम की हत्या की सूचना पुलिस के साथ ही उसके परिवारीजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मौके का जायजा लिया और पूछताछ की। कोतवाल हीरा सिंह ने बताया कि लैसूराम के पुत्र संजय की तहरीर पर रामभवन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम
जयसिंहपुर। फाजिलपुर गांव निवासी लैसूराम के परिवार में पत्नी राजपती, बेटा राजकुमार, संजय, पवन, बेटी पूजा, प्रियंका और किरन है। दो बेटे राजकुमार व पवन बाहर काम करते हैं, जबकि संजय गांव के मकान में रहता है। लैसूराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed