फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   nephew fire on uncle in a minor dispute

बरसात का पानी निकाल रहे चाचा को भतीजे ने मारी गोली

Tue, 18 May 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
nephew fire on uncle in a minor dispute
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। घर के सामने जमा बरसात का पानी निकाल रहे चाचा को भतीजे ने गोली मार दी। गंभीर हालत में चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर दो भतीजों समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बंधुआकलां क्षेत्र के सिंदुरी गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा और उसके भाई शिव सागर मिश्र का घर आमने-सामने हैं। मंगलवार को बरसात का पानी अनिल के घर के आंगन में जमा हो रहा था।
विज्ञापन

अनिल पानी निकालने के लिए घर के सामने छूटी जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे। तभी शिवसागर के पुत्र अभिषेक और आकाश वहां पर पहुंच गए। भतीजों ने अनिल को मिट्टी डालने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के दौरान ही भतीजे आकाश ने अनिल पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली अनिल के जांघ में लगी और वह गिर पड़े। बीच-बचाव कर रहे देवी शंकर और धर्मेंद्र मिश्र को भी चोटें आईं।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर आकाश मिश्र, अभिषेक मिश्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed