{"_id":"66368220929cc3647e07e1f4","slug":"neet-will-be-held-today-at-six-centres-2939-candidates-will-participate-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-113046-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह केंद्रों पर आज होगी नीट, 2939 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह केंद्रों पर आज होगी नीट, 2939 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sun, 05 May 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को एक पाली में होने वाली परीक्षा के लिए 2939 छात्रों को इन्हीं छह केंद्रों पर बांट दिया गया है। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के लिए दो एसडीएम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय योग्यता प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को दोपहर दो से 5:20 बजे तक होगी। 2939 अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए शहर के आसपास के छह विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है। इसमें शहर के केएनआईसी लालडिग्गी, केएनआई फरीदीपुर, सनबीम स्कूल चीनी मिल, टाइनी टाट्स विद्यालय रतनपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर और महर्षि विद्या मंदिर को सेंटर बनाया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि अभ्यर्थियों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए सेंटरों का चयन किया गया है। इन सेंटरों पर अभ्यर्थी ई रिक्शा व ऑटो से आसानी से पहुंच सकेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर व एसडीएम जयसिंहपुर को लगाया गया है। इसके साथ ही सीओ सिटी, सीओ जयसिंपुर और लंभुआ सीओ के साथ संबंधित थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के सेंटरों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में छह उप निरीक्षक, 12 सिपाही, 12 महिला सिपाही लगाए गए हैं।