फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NBW against the accused in the doctor murder case remains intact

Sultanpur News: चिकित्सक हत्याकांड के हत्यारोपी पर एनबीडब्ल्यू बरकरार

Wed, 08 Oct 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
NBW against the accused in the doctor murder case remains intact
सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बुधवार को भी आरोपी दीपक सिंह एडीजे प्रथम की अदालत में हाजिर नहीं हुआ। एडीजे प्रथम संतोष कुमार की अदालत ने मामले में गैरहाजिर आरोपी व उसके जमानतदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोर्ट ने हत्यारोपी पर एनबीडब्ल्यू बरकरार रखा है। अदालत ने पत्रावली में सुनवाई के लिए नौ अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें नरायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह,अजय नारायन सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह को आरोपी बनाया था। आरोपियों के खिलाफ मामले का विचारण एडीजे प्रथम की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed