{"_id":"675b73b322b3f5079e0a3244","slug":"naunihal-will-fulfill-pm-modis-dream-laxman-prasad-acharya-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-123779-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के सपने को नौनिहाल करेंगे साकार : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के सपने को नौनिहाल करेंगे साकार : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
Fri, 13 Dec 2024 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे असम के राज्यपाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। असम व मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि 10 वर्षों में देश ने उत्तरोत्तर प्रगति की है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि देश के नौनिहाल पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।
छात्रों के साथ ही उन्होंने शिक्षकों के योगदान को भी सराहा। करीब एक घंटे तक छात्रों व शिक्षकाें से संवाद किया। विद्यालय परिसर में लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने मौजूदा समय में देश के प्रबुद्ध नागरिकों पर बड़ा दारोमदार बताया। राज्यपाल का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों व अन्य ने असरोगा टोल प्लाजा पर स्वागत किया। निजी स्कूल के निदेशक भाजपा नेता सुशील त्रिपाठी के आग्रह पर उनके विद्यालय में पहुंचने पर राज्यपाल का बच्चों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व राज्यपाल का अमहट के पास डीएम कृतिका ज्योत्सना ने शासकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी पेश की।
स्कूल अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, निदेशक सुशील त्रिपाठी ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, रामचंद्र मिश्र, गिरीश नारायन सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, ऋषिकेश ओझा, जगजीत सिंह छंगू, विजय सिंह रघुवंशी, वेद प्रकाश सिंह, प्रवीन कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, राजेंद्र वर्मा, श्रवण मिश्रा मौजूद रहे।