{"_id":"5f7600958ebc3eefbb075c31","slug":"naughty-elements-tore-hoarding-of-bjp-mla-and-district-president-sultanpur-news-lko5430164133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने फाड़ी भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष की होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने फाड़ी भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष की होर्डिंग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने के पास लगी लंभुआ के भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष की होर्डिंग को अराजकतत्वों ने फाड़ डाला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घटना की तहरीर थाने में देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लंभुआ विधायक देवमणि व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी की पीएम के जन्मदिन पर लगी होर्डिंग को किसी ने बुधवार की रात को फाड़ दिया। कोतवाली देहात थाने के बगल और सीएचसी भदैंया के मुख्य गेट के सामने पीएम के जन्मदिवस पर मंडल अध्यक्ष ने होर्डिंग लगवाई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही स्थानीय भदैंया मंडल की टीम सक्रिय हो गई। इस संबंध मे विधायक लंभुआ के प्रतिनिधि चिंतामणि द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी कोतवाल देहात पुलिस को दी गई है। शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।