फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   napkin found instead of shoes in parsal

पार्सल में जूते की जगह निकला रुमाल

Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
napkin found instead of shoes in parsal
सुल्तानपुर। असम से पिछले महीने एक व्यक्ति ने अपने करीबी को एक जोड़ी नए जूते डाक विभाग से पार्सल से भेजा था। डाक विभाग का पार्सल संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने जब पार्सल का पैकेट खोला तो उसमें नए जूते की जगह रुमाल निकला। मामले की शिकायत डाक विभाग में ऑनलाइन दर्ज कराई गई है। प्रकरण शहर से सटे बहरौली पूरे केशवराय गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

बहरौली पूरे केशवराय गांव के जय प्रकाश सिंह के करीबी जेपी तिवारी असम में सेेना में तैनात हैं। जेपी तिवारी ने पिछले 22 फरवरी को डाक विभाग के पार्सल से जय प्रकाश सिंह को एक जोड़ी नए जूते उपहार के रूप में भेजे थे। जय प्रकाश सिंह ने बताया कि 16 मार्च को उन्हें डाक विभाग का पार्सल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने पार्सल खोला तो उसमें जूते की जगह रुमाल निकला। इसकी सूचना उन्होंने ऑनलाइन दर्ज कराने के साथ विभागीय अधिकारियों से भी की है। इस संबंध में डाक अधीक्षक पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।

ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण की विभागीय स्तर पर अलग व्यवस्था है। इसकी मॉनिटरिंग उच्च स्तर पर की जाती है। यदि नियम व शर्तों के अनुरूप पार्सल इन्श्योर्ड होगा तो उसका क्लेम संबंधित को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed