{"_id":"57a765a14f1c1b27112b91bf","slug":"naagpanchmi-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागदेवता पर दूध चढ़ा मनाई नागपंचमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागदेवता पर दूध चढ़ा मनाई नागपंचमी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी का पर्व रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व बड़ों ने तालाबों के पास गुड़िया पीटी। महिलाओं व पुरुषों ने नागदेवता को दूध चढ़ाकर परिवार के खुशहाली की मनौती मांगी। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने दूध चढ़ाया। नागपंचमी के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह खेलकूद प्रतियोगिताओं व मेलों की धूम रही।
विज्ञापन
रविवार को नागपंचमी का पर्व जिले में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर नागदेवता की पूजा-अर्चना में जुट गईं। शिव मंदिरों में पहुंच महिलाओं ने दूध, चना व फूल आदि चढ़ाकर पूजा की।
विज्ञापन
लोगों ने शिवालयों पर पूजन अर्चन करने के बाद परिवार के खुशहाली की कामना की। नागपंचमी पर्व पर महिलाओं ने अपने घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए और परिवार के सभी सदस्यों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया। इस दिन घर पर आने वाले सगे संबंधियों को गुझिया खिलाई गई। बच्चों व बड़ों तालाब के किनारे उत्साहपूर्वक गुड़िया पीटी और मेले का लुत्फ उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम रही। ग्राम पंचायत स्तर पर कुश्ती, लंबी दौड़, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
शाहगंज चौराहे पर बच्चों ने पीटी गुड़िया
सुल्तानपुर। शहर के शाहगंज चौराहे पर रविवार को नागपंचमी के दिन दोपहर बाद कई मोहल्लों के बच्चों ने गुड़िया पीटी। यहां पर बने पंडाल में स्थापित नागदेवता के दर्शन को लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में सजी दुकानें बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं व नन्हें-मुन्नों ने खाने-पीने के सामान व खिलौनों की खरीदारी की। चौराहे के पास लगे छोटे झूलों पर बच्चों ने झूले का भी लुत्फ उठाया।