फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   naag panchami celebration

हर्षोल्लास से मनाया गया नागपंचमी का पर्व

Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
naag panchami celebration
सुल्तानपुर। नागपंचमी का पर्व शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व बड़ों ने तालाबों के पास गुड़िया पीटी। महिलाओं व पुरुषों ने नागदेवता को दूध चढ़ाकर परिवार के खुशहाली की मन्नत मांगी। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने दूध चढ़ाए। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते इस बार खेल प्रतियोगिताएं नहीं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

शनिवार को नागपंचमी का पर्व जिले में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे नन्हे-मुन्नों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर नागदेवता की पूजा-अर्चना में जुट गईं। शिव मंदिरों में पहुंच महिलाओं ने दूध, चना व फूल आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

लोगों ने शिवालयों पर पूजन अर्चन करने के बाद परिवार के खुशहाली की कामना की। नागपंचमी पर्व पर महिलाओं ने अपने घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए और परिवार के सभी सदस्यों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया। बच्चों व बड़ों ने तालाब के किनारे उत्साहपूर्वक गुड़िया पीटी। कोविड-19 की वजह से इस बार ग्रामीण इलाकों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह कई कार्यक्रम हुए स्थगित
नगर पालिका दायरे में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुक्रवार से 31 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया है। इसके चलते नागपंचमी पर्व पर शहर समेत ग्रामीण अंचल में होने वाले विविध कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। शहर के शाहगंज चौराहे पर नागपंचमी के दिन कई मोहल्ले के लोग गुड़िया पीटने के लिए एकत्र होते हैं।
साथ यहां लगने वाले मेले में बच्चे खूब मस्ती करते हैं। इस बार कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन होने से शहर में सन्नाटा है। उधर, लोहरामऊ में हर साल होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता भी इस बार कोरोना के चलते स्थगित कर दी गई है।

विधिविधान से स्थापित की नंदी की प्रतिमा
दोस्तपुर। विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन शिवाला पर नंदी की प्रतिमा को विधि-विधान से स्थापित किया गया। बभनैया पूरब स्थित प्राचीन शिवाला पर नंदी बाबा की मूर्ति का पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पूजापाठ संपन्न होने के बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर योगेश तिवारी, कमल नयन, संजय पाठक, पिंकू तिवारी, धनंजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed