{"_id":"63dffcbcc48dbb312759cf52","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-77372-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दोस्तपुर की घटना के बाद बंद रही मॉर्निंग रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दोस्तपुर की घटना के बाद बंद रही मॉर्निंग रेड
Mon, 06 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर में शनिवार को हुई घटना के बाद विद्युत वितरण की मॉर्निंग रेड की कार्रवाई रविवार को बंद रही। हालांकि घटना में समझौते के बाद विद्युत वितरण के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
दोस्तपुर के बहबल टोला में शनिवार को तड़के एक घर की बिजली काटने के दौरान महिला की मौत से बवाल मच गया था। इस कार्रवाई दौरान सदमे से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने दो अवर अभियंताओं व संविदा कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। टीम के अन्य सदस्य मौके से भाग निकले थे।
छापा की कार्रवाई के सदमे से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। उधर विद्युत वितरण के कर्मचारियों ने भी घटना की तहरीर दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
मारपीट की घटना से डरे विद्युत वितरण के अ्रभियंताओं व कर्मचारियों की मॉर्निंग रेड रविवार को बंद रही। तीन दिन के दौरान दो जगह बवाल होने से अभियंता व कर्मचारी मॉर्निंग रेड के लिए साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।