फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: कई इलाकों में झमाझम बारिश, फसलों को फायदा

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
NA
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया। सुबह से छाए बादल शाम को जिले के कई इलाकों में जमकर बरसे। कुछ दिन से कम हो रही ठंड फिर बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। उधर किसान खुश हैं क्यों कि इस बरसात से गेहूं, मटर, अरहर व अन्य फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले में एक माह से जारी भीषण ठंड के बीच रविवार को हवा की दिशा बदली। सुबह से ही बादल छाने लगे। शाम करीब तीन बजे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर में बरसात तेज हो गई। शहर के साथ कई ग्रामीण इलाकों में करीब 20 मिनट तक झमाझम बरसात हुई। बरसात से शहर में आवागमन ठहर गया। राहगीर दुकानों पर खड़े होकर बारिश से बचाव करने लगे। कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बरसात से किसान खुश हैं। फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। गेहूं, मटर, अरहर, मसूर व अन्य फसलें बारिश के पानी से खिल उठी हैं। असिंचित क्षेत्र की फसलों के लिए पानी अमृत बनकर गिरा है। किसानों को करीब एक सप्ताह तक गेहूं की सिंचाई से मोहलत मिल गई है। देर शाम तक घने बादल छाए रहे, जिससे बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बरसात से ठंड और बढ़ने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सापेक्षित आर्द्रता 93:56 व दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति एक किमी. प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed