फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MY FACTOR is sometimes successful and sometimes spoils the game

Sultanpur News: एमवाई फैक्टर कहीं कामयाब तो कहीं बिगाड़ा खेल

Fri, 12 May 2023 05:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 May 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
MY FACTOR is sometimes successful and sometimes spoils the game
लंभुआ, दोस्तपुर में भाजपा सपा आमने-सामने
विज्ञापन

कादीपुर में त्रिकोणीय तो पीपी कमैचा में बसपा-भाजपा में टक्कर
नगर पालिका सुल्तानपुर में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर
कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
-चुनाव महापर्व-
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। नगर निकाय के चुनाव में एमवाई फैक्टर ने काम किया है। लंभुआ और दोस्तपुर में भाजपा और सपा आमने सामने है। कादीपुर में त्रिकोणीय लड़ाई निर्दलीय और भाजपा के बीच में हो गई है। पीपी कमैचा में सपा का प्रत्याशी नहीं उतारने की वजह से बसपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। नगर पालिका सुल्तानपुर में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से है।
जिले के चार नगर निकाय और नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने एमवाई फैक्टर यानी मोदी और योगी के सहारे चुनाव लड़ा है। वहीं सपा ने एमवाई यानी मुस्लिम और यादव के सहारे चुनाव में दांव खेला। नगर पालिका सुल्तानपुर के चुनाव में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के सर्कस ग्राउंड में सभा कर भाजपा को जिताने के लिए वोट मांगा था। भाजपा प्रत्याशियों के लिए सांसद और चार विधायकों ने भी प्रचार कर वोट मांगे थे। नगर पालिका के चुनाव में शुरू से ही सपा प्रत्याशी को लेकर विरोध रहा।
विज्ञापन

नतीजा ये रहा कि यहां पर सपा का एमवाई फैक्टर काम नहीं किया। करीब 10 से 20 फीसदी मुस्लिमों और 10 से 15 फीसदी यादवों ने कांग्रेस को वोट कर दिया। इसकी वजह से यहां पर भाजपा की लड़ाई सीधे कांग्रेस से दिख रही है। तीसरे और चौथे नंबर के लिए सपा और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई है। कादीपुर नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बीजेपी के सामने संकट खड़ा कर दिया है। यहां पर दो निर्दलीय प्रत्याशी और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है। दोस्तपुर में भाजपा और सपा के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल लंभुआ में भी देखने को मिला। सपा और बीजेपी के बीच टक्कर हुई है। यहां पर एमवाई फैक्टर निर्णायक साबित होगा। हालांकि सपा का वोट बैंक ही एमवाई फैक्टर के तहत है। चांदा में सपा ने कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा। यहां पर बीजेपी की लड़ाई बसपा से है। हालांकि कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारा है। यहां पर सपा का एमवाई फैक्टर बसपा के साथ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed