फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

Sultanpur News: युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Mon, 26 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
murder
इकराम। (फाइल फोटो) - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। खेत की सिंचाईं कर घर लौट रहे एक युवक को शनिवार शाम बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मोहम्मद इकराम (26) अपने पिता मोहम्मद असलम के साथ शनिवार शाम गेहूं की फसल की सिंचाई कराने खेत गया था। देर शाम इकराम बाइक से घर के लिए निकला था, लेकिन वह पहुंचा नहीं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से इकराम की तलाश शुरू की। इकराम गांव की बाग में खून से लथपथ मिला। इकराम को किसी ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने इकराम को लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उधर इलाज के दौरान सोमवार को लखनऊ में इकराम की मौत हो गई। एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इकराम की मां सूफिया बेगम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 को जाना था दुबई
इकराम दुबई में जॉब करता था। गत 28 अक्तूबर को वह दुबई से घर आया था। 29 दिसंबर को उसे वापस दुबई जाना था। ऐसे में शनिवार को किसने और क्यों इकराम को गोली मार दी। यह सवाल का तलाशने में पुलिस भी जुटी है। मोहम्मद असलम के परिवार में पत्नी सूफिया बेगम के साथ ही बेटा मोहम्मद इरफान, इमरान, एहसान और इकराम था। इकराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed