फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

Sultanpur News: मासूम की पीटकर हत्या

Sat, 03 Dec 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
murder
घटना स्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बरात आर्केस्ट्रा देखने गए एक मासूम की शुक्रवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह बाग में मासूम का शव पाया गया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी ने फॉरेसिंक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। पिता की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव निवासी भगवानदीन का आठ वर्षीय पुत्र सुंदरम शुक्रवार को गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह सात बजे ग्रामीणों के साथ परिजन सुंदरम की तलाश कर रहे थे। गांव की बाग में सुंदरम का शव पाया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान थे। मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा व एएसपी विपुल श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से भर पूछताछ की। एसओ राजकुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में सुंदरम की मौत पिटाई से होना पाया गया है। पिता की तहरीर पर पड़ोसी जगदीश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
बढ़ौनाडीह गांव निवासी भगवानदीन के परिवार में पत्नी के साथ ही चार बेटे हैं। बेटों में शिवा (14), सक्षम (11), छोटा भाई सनी (4) हैं। सुंदरम तीसरे नंबर पर था। सुंदरम की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पिता के अनुसार पड़ोसी जगदीश से कुछ दिनों पहले बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed