फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A lift will be installed on platform four at a cost of 37 lakh

Sultanpur News: प्लेटफॉर्म चार पर 37 लाख से लगेगी लिफ्ट

Sun, 25 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A lift will be installed on platform four at a cost of 37 lakh
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लिफ्ट का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लिफ्ट का काम 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके शुरू होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार के साथ नए भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भवन में रंगाई-पोताई और पेंटिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा स्टेशन के मुख्य द्वार का भी नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है। प्रवेश द्वार के दोनों ओर पिलर खड़े किए जा चुके हैं। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था गति शक्ति के साइट इंजीनियर विद्युत सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि लिफ्ट के निर्माण पर करीब 37 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 15 दिसंबर की समयसीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों प्लेटफॉर्म पर मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन पर पहले से लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन के चारों प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट की सुविधा मिलने लगेगी। इससे खासकर बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों का आवागमन भी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed