{"_id":"6adba3b24ff4a54a710836ad","slug":"murder-slp-court-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167917-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Fri, 23 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आजाद वर्मा हत्याकांड में जेल भेजे गए गोसाईगंज के कारीबहार-जासापरा निवासी अभिषेक वर्मा की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर शुक्रवार को एडीजे प्रथम की अदालत में बहस हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी को बेकसूर बताते हुए जमानत पर रिहा करने की मांग की।
अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता ने आरोपी की घटना में अहम भूमिका बताते हुए जमानत पर विरोध जताया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे संध्या चौधरी की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। गोसाईगंज के जासापारा-कारीबहार के रहने वाले वादी बादल वर्मा ने 28 जून की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। (संवाद)