{"_id":"6a6799c739207ac6f102c72a","slug":"murder-accused-dodges-authorities-and-surrenders-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161503-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: हत्या आरोपी ने चकमा देकर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट: हत्या आरोपी ने चकमा देकर किया सरेंडर
Mon, 27 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे प्रयागराज जिले के आरोपी केशरी मामा ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी केशरी मामा की रिमांड स्वीकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
कुड़वार थाने के पूरे बेनीमाधव गांव के रहने वाले अवनीश पांडेय ने 25 मार्च की घटना बताते हुए प्रॉपर्टी विवाद में अपने पिता माताप्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में रूपापुर निवासी रमेश मौर्य, उनके पुत्र अनुराग मौर्य, सह आरोपी सुरेंद्र शर्मा व अज्ञात लोगों के खिलाफ कुड़वार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में आरोपी उमेश निषाद की जमानत जिला जज कोर्ट से पूर्व में मंजूर हो चुकी है, जबकि आरोपी राहुल सिंह, अनुराग मौर्य व रमेश मौर्य की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हुई है। घटना में शामिल प्रयागराज का रहने वाला आरोपी केशरी उपाध्याय मामा पुलिस की पकड़ से दूर था। सोमवार को हत्यारोपी केशरी मामा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।