फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Municipal Corporations Elections

सदस्य के 152 व अध्यक्ष के 10 परचे बिके     

Wed, 01 Nov 2017 10:35 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 01 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporations Elections
बैरिकेडिंग लगाई गई - फोटो : अमर उजाला

दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन नगर पालिका सदस्य के लिए एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ। तीन टाउन एरिया व एक नगर पालिका के हो रहे चुनाव में पहले दिन अध्यक्ष के 10 व सदस्य के 152 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। सुरक्षा के लिए नामांकन स्थलों पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे।          

विज्ञापन


 
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन बुधवार को शुरू हो गया। शहर के कलेक्ट्रेट में नगर पालिका के लिए बनाए गए नामांकन स्थल पर माहौल तकरीबन शांतिपूर्ण रहा। पालिका सदस्य के लिए पहले दिन वार्ड नंबर 20 से एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने से ज्यादा चहल-पहल नहीं रही। पहले दिन नामांकन कार्य समाप्ति तक तकरीबन सभी वार्ड सदस्यों के लिए 103 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नपा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नाम निर्देशन पत्र बिका है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरओ/एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने बताया कि पहले दिन कोई नाम निर्देशन पत्र नहीं दाखिल हुआ।
विज्ञापन


कादीपुर तहसील मुख्यालय पर हो रहे नगर पंचायत दोस्तपुर के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद का कोई नाम निर्देशन पत्र नहीं बिका। सदस्य के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। कादीपुर तहसील मुख्यालय पर ही कादीपुर नगर पंचायत के लिए हो रहे नामांकन के दौरान पहले दिन सदस्य के 12 पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के लिए पर्चों की बिक्री यहां भी नहीं हुई। कोइरीपुर नगर पंचायत के लिए लंभुआ तहसील मुख्यालय पर कराए जा रहे नामांकन में पहले दिन सदस्य के लिए 28 व अध्यक्ष के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सात नवंबर तक चलेगी।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed