{"_id":"68769a6c00418605c60b2dbd","slug":"mps-cms-father-in-law-brahmadeen-yadav-passes-away-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-137099-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एमपी के सीएम के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एमपी के सीएम के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन
Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मादीन यादव फाइल फोटो
सुल्तानपुर। शहर क्षेत्र के विवेकानंद नगर मोहल्ले के वर्तमान निवासी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ससुर का देहावसान हो गया। जानकारी मिलते ही सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, परिजन शव को मध्य प्रदेश के रीवा ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील कोर्रा डड़वा पोस्ट डहेमा गांव के मूल निवासी व जिले के विवेकानंद नगर निवासी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव (98) पुत्र नक्कू यादव ने आवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
उन्हें देखने के लिए मेडिकल कॉलेज में एमपी के सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव भी आईं थीं। ये अपने जीवन काल में विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे। इन्होंने विद्या भारती के संगठन मंत्री सहित अन्य दायित्वों का निर्वाहन बखूबी किया था।
विज्ञापन
एमपी सीएम के ससुर की मौत की सूचना मिलते ही जिले के भाजपाई सहित अन्य लोग सांत्वना देने इनके आवास पहुंच रहे हैं। इनके कुल चार संतानें परमानंद यादव, विवेकानंद यादव, सदानंद यादव व बेटी सीमा यादव पत्नी मोहन यादव हैं।