{"_id":"5d3b3ad38ebc3e6cae4ef500","slug":"mp-maneka-gandhi-will-be-on-a-two-day-tour-today-sultanpur-news-lko4729955108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगी सांसद मेनका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगी सांसद मेनका गांधी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी शनिवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। दो दिवसीय दौरे में वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 27 जुलाई को सांसद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यना से जिले के विकास के संबंध में मिलकर वार्ता करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से जिले में दोपहर को पहुंचेंगी।
वे पाराबाजार में कार्यकर्ता के घर लंच करने के बाद धनपतगंज क्षेत्र में आयोजित सभाओं में हिस्सा लेंगी। शाम को शहर के विवेकनगर में पौधरोपण व पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
28 जुलाई को सांसद कलेक्ट्रेट में डीएम व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद जयसिंहपुर व कादीपुर मे फायर ब्रिगेड स्टेशन का शिलान्यास करेंगी।
दोपहर बाद जिला पंचायत में सांसद विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके दिल्ली के लिए वापस हो जाएंगी। सांसद के दौरे का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपाई तैयारी में जुट गए हैं।