{"_id":"682a32d812ab9175ef0e75c9","slug":"movement-strategy-made-to-solve-public-problems-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-133198-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनसमस्याओं के निपटारे के लिए बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनसमस्याओं के निपटारे के लिए बनाई आंदोलन की रणनीति
Mon, 19 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। कस्बा स्थित शास्त्री नगर चौराहे पर रविवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बैठक में जन समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। पुलिस अधीक्षक से हालापुर तिराहे पर पुलिस बीट हाउस स्थापित करने की मांग की गई।
जिला प्रभारी बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी देश पर आपदा आई व्यापारी मजबूती से खड़ा रहा। युद्ध में महाराणा प्रताप को जरूरत पड़ी तो भामाशाह ने अपना संपूर्ण खजाना उन्हें समर्पित कर दिया। यही वजह है कि आज महाराणा प्रताप के साथ भामाशाह को बड़े आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है।
जयसिंहपुर तहसील संरक्षक राम विशाल यादव ने कहा कि हम सबको संगठित रहने की जरूरत है। तहसील प्रभारी संजय मिश्र, गिरजा शंकर तिवारी, हीरालाल यादव, जब्बीर अली, हरीश मौर्य, कुलदीप अग्रहरि, महेंद्र, पंकज, विपुल मौजूद रहे।