फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother dead in road accident, son injured

सड़क हादसे में मां ने तोड़ा दम, पुत्र घायल

Sat, 20 May 2017 10:58 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Sat, 20 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mother dead in road accident, son injured
मौत
मां का इलाज कराकर घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।             
विज्ञापन


सुल्तानपुर के थाना जयसिंहपुर के गांव मिसरौली निवासी उमाशंकर वर्मा (35) पुत्र रामजग अपनी मां रामावती (60) को बाइक से लेकर शनिवार सुबह मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल दवा लेने आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वे अस्पताल से दवा कराने के बाद रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


वे मुंशीगंज स्थित कुड़वा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उमाशंकर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों को भेटुआ स्थित नौगिरवां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। घायल उमाशंकर का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची धम्मौर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed