{"_id":"58fcde794f1c1bc4608b4f15","slug":"most-of-the-atm-cashless","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस रहे जिले के 85 एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस रहे जिले के 85 एटीएम
Amarujala Bureau
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी चेस्ट न मिलने की वजह से रविवार को भी एटीएम में कैश का संकट बरकरार रहा। कैश लोड एजेंसियों को करेंसी नहीं मिल सकी। कैशलेस एटीएम के शटर दिन भर बंद रहे। जिले में विभिन्न बैंकों के स्थापित 116 में 85 एटीएम कैशलेस रहे। कार्डधारकों को धन निकासी के लिए काफी दौड़-भाग करनी पड़ी।
विज्ञापन
रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश था। एजेंसियों की ओर से बैंक शाखाओं के अधिकांश एटीएम पर रविवार को भी कैश लोड नहीं करवाया जा सका। कार्डधारकों को धन की निकासी के लिए दौड़-भाग करनी पड़ी। शहर के रोडवेज स्थित इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, डाकखाना स्थित यूको बैंक, बाधमंडी व गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, रेलवे स्टेशन स्थित एक्सिस बैंक, बॉब व आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य कई एटीएम में करेंसी लोड नहीं हुई।
विज्ञापन
कई एटीएम के शटर सुबह से गिरे हुए थे। कैश न मिलने से एटीएम के शटर नहीं उठाए गए। दिन भर लोग कार्ड लेकर कैश के लिए भाग-दौड़ करते रहे। रविवार को जिले के 116 एटीएम में 85 एटीएम पर कैश नहीं रहा। एलडीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से बैंक शाखाएं खुल जाएंगी। करेंसी चेस्ट मिलने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन