फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   More than 50 traffic accidents in a month

Sultanpur News: यातायात माह में 50 से ज्यादा हादसे

Sun, 01 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
More than 50 traffic accidents in a month
बाइक पर तीन लोग सवार होकर निकलते
सुल्तानपुर। 1 नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम तो बहुत हुए लेकिन सड़क पर चलने वालों ने इनसे सबक नहीं लिया। नतीजा ये कि इस पूरे माह का एक दिन भी ऐसा नहीं बीता जब कोई सड़क दुर्घटना न हुई हो। 30 दिनों में अलग-अलग स्थानाें पर सड़क हादसे में 28 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 65 से अधिक लोग घायल भी हुए। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने के चलते अधिकांश दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन



सात हजार चालान, 90 लाख का जुर्माना

एक माह में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सात हजार वाहन चालकों का चालान किया गया। इन पर करीब 90 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी किया गया।

- रमेश कुमार, सीओ ट्रैफिक

नहीं बता सकते चालान व जुर्माना की डिटेल
यातायात माह यूं तो यातायात पुलिस का है। इसके पहले संभागीय परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस माह कितने वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया है। इसकी जानकारी हमें नहीं है। विभागीय स्तर पर अन्य अधिकारी भी चेकिंग अभियान चलाते हैं। कार्रवाई के साथ जुर्माने के बारे में बताना अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन

-नंद कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed