फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   moholla class will be conducted in panchayat bhawans and open plots

पंचायत भवन व खेल मैदान में चलेगी मोहल्ला क्लास

Thu, 15 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
moholla class will be conducted in panchayat bhawans and open plots
सुल्तानपुर। कोरोना से बचाव को लेकर मोहल्ला क्लास चलाने का शासन का एक आदेश अब गले की फांस बनता जा रहा है। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने मोहल्ला क्लास को ग्राम सचिवालय/पंचायत भवन अथवा खेल के मैदान में संचालित कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि जब वहां कक्षाएं चल सकती हैं तो विद्यालयों में रोटेशन वार, सीमित संख्या में कक्षाएं क्यों नहीं चल सकती। दूसरा बड़ा सवाल यह है कि मोहल्ला क्लास के लिए पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय और खेल मैदान में जाने वाली शिक्षिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के संचालन के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण में विभिन्न माध्यमों जैसे दूरदर्शन, आकाशवाणी, व्हाट्सएप ग्रुप और प्रेरणा साथी के माध्यम से अभिभावकों व बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक जुलाई से शिक्षक अपने स्कूल में उपस्थित हो रहे हैं। इसको देखते हुए अब पांचवें चरण की योजना लागू की जानी है। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने मोहल्ला क्लास संचालित करने का निर्देश दिया है।
इसके तहत सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय के सेवित क्षेत्र में जाकर बच्चों को पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय अथवा खेल मैदान में इकट्ठा करके शिक्षण कार्य करना है। इस दौरान बच्चों को अलग-अलग व दूर-दूर करके बैठाने का निर्देश दिया गया है।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने भी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर आदेश का अनुपालन करने को कहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोहल्ला क्लास के इस आदेश पर आपत्ति जताई है।
संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा है कि मोहल्ला क्लास अगर ग्राम सचिवालय/पंचायत भवन और खेल मैदान में चल सकती है तो सबसे सुरक्षित स्कूल भवन में क्यों नहीं चल सकती। रोटेशन के हिसाब से कक्षाएं बुलाई जाएं, ताकि बच्चों की संख्या कम रहे।

बच्चों को कोविड गाइडलाइन की मानकों के अनुसार दूर-दूर बैठाकर पढ़ाया जा सके। शासन के निर्देश के मुताबिक यदि शिक्षिकाएं मोहल्ला क्लास के लिए ग्राम सचिवालय/पंचायत भवन और खेल मैदान में गईं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed