फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mlc election

एमएलसी चुनाव में 430 निरक्षर वोटरों को मिलेंगे सहयोगी

Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
mlc election
सुल्तानपुर। विधान परिषद चुनाव में 430 निरक्षर वोटरों को मतदान के लिए सहयोगी मिलेगा। सहयोगियों में परिवार के सदस्यों को वरीयता दी जाएगी। अनपढ़ मतदाताओं को सहयोगी देने के लिए आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव में अनपढ़ मतदाताओं को वोट देने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक सहयोगी देने का आदेश जारी कर दिया है। आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से निरक्षर मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयार सूची में अमेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद क्षेत्र के 430 वोटर निरक्षर पाए गए हैं। इसमें अमेठी जनपद के ग्राम प्रधान, बीडीसी समेत 212 वोटर व सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 218 मतदाता निरक्षर पाए गए हैं। निरक्षर मतदाताओं की सूची तैयार होने के बाद निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता ने खंड विकास अधिकारियों से सत्यापन कराया है। इसके बाद एमएलसी चुुनाव के मतदान में सहयोगी देने के लिए निरक्षर वोटरों से आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निरक्षर मतदाताओं को सहयोगी देने में भी आयोग सतर्कता बरत रहा है। आयोग ने निरक्षर वोटरों के परिवार के सदस्य व खून के रिश्ते वाले को ही सहयोगी बनाने का निर्देश दिया है। हालांकि आवेदन में सहयोगी बनाने का सुझाव निरक्षर वोटरों से ही मांगा गया है। आवेदन का सत्यापन कराने के बाद ही निरक्षर वोटरों को सहयोगी दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि निरक्षरों को आवेदन के लिए फॉर्म दिया जा रहा है। चार अप्रैल को प्रत्याशियों के साथ होने वाली डीएम की बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed